{"_id":"5ed7f1218ebc3e906d3cf139","slug":"hathras-kovid-19-puts-brake-on-digging-of-pits-hathras-news-ali23524841","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोविड 19 ने लगाया गड्ढों की खुदाई पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोविड 19 ने लगाया गड्ढों की खुदाई पर ब्रेक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जुलाई माह में होने वाले पौधरोपण की गड्ढा खुदाई के कार्य को कोविड 19 ने धीमा कर दिया है। अभी तक मात्र 12 लाख गड्ढों की खुदाई हुई है। वन विभाग के अधिकारी पौधरोपण कर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाली का अलग जगाया जा रहा है। इस साल जिले में 16 लाख 99 हजार पौधों का एक दिन में ही रोपण होना है। यह कार्य 23 विभागों की मदद से पूरा किया जाएगा। इसके लिए इन-दिनों सभी विभागों द्वारा गड्ढा खुदाई के कार्य को पूरा किया जा रहा है। खास बात यह है कि कोविड 29 में जुटे कर्मियों के चलते गड्ढा खुदाई का काम धीमा हो गया है। इसे लेकर वन विभाग के अधिकारी परेशान हैं, क्योंकि शासन से जुलाई माह में पौधरोपण का फरमान जारी हो गया है।
हालांकि अभी तिथि नियत नहीं की गई है। वन विभाग द्वारा नर्सरी में पौधों को तैयार किया जा चुका है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इन पौधों के रोपण का कार्य किया जाएगा। डीएफओ एनके शुक्ला का कहना है अब तक 12 लाख गड्ढों की खुदाई का कार्य हो चुका है। बाकी गड्ढों की खुदाई में सभी विभाग जुटे हुए हैं। कोविड 19 के चलते गड्ढा खुदाई का काम थोड़ा धीमा हो गया है।