फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Knowledge of disaster management given to NCC cadet

हाथरस : एनसीसी कैडेट को दिया आपदा प्रबंधन का ज्ञान

Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Knowledge of disaster management given to NCC cadet
हाथरस : आरपीएम डिग्री कॉलेज में लगे एनसीसी शिविर में कैडेट को जानकारी देते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आरपीएम कॉलेज मेें चल रहे एनसीसी की 9 यूपी एनसीसी के वार्षिक शिविर के दूसरे दिन कैडेट को हथियारों के संचालन एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कैडेट ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
शुभारंभ कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल शमन कुमार ने किया। एनसीसी के कैडेट को शिविर में होने वाली गतिविधियों एवं अनुशासन के बारे में बताया गया। कैडेट को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया कि शस्त्र प्रशिक्षण एनसीसी के कैडेट के लिए अति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इसके द्वारा कैडेट न केवल निशानेबाजी की कला में निपुणता प्राप्त करके खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर नाम कमा सकते हैं, बल्कि आत्मरक्षा, समाज एवं देश की रक्षा के लिए भी स्वयं को योग्य बनाते हैं। इसके साथ यह प्रशिक्षण कैडेट में सुस्पष्टता, सटीकता, शारीरिक अंगों में समन्वय बनाने, धैर्य और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास करके उन्हें आम जीवन में एक बेहतर व्यक्ति बनाने में भी मददगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कैडेट को राइफल को खोलना व जोड़ना सिखाया गया। उन्हें बताया गया कि प्राकृतिक अथवा मानवकृत ऐसी घटनाएं, जिनके परिणामस्वरूप जान-माल की हानि होती है, वह आपदाएं कहलाती हैं। भूकंप, चक्रवात, ज्वालामुखी विस्फोट, भूस्खलन, सुनामी प्राकृतिक आपदाएं होती हैं और बाढ़, अग्निकांड, यातायात दुर्घटनाएं, बम विस्फोट, आतंकवादी हमले, बांध का टूटना, युद्ध, अकाल, महामारी आदि मानवकृत आपदाएं होती हैं। उनको इन आपदाओं को रोकने एवं इनके प्रभाव के बारे में बताया गया।

इस मौके पर शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल शमन कुमार, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, सूबेदार आरवी वर्मा, सूबेदार इंद्रपाल, बीएचएम हेमराज, हवलदार सुशील कुमार, कैप्टन दानवीर सिंह, लेफ्टिनेंट नरेंद्र सिंह, प्रवीण शर्मा, भावना टिंमल, चीफ ऑफिसर मनोज राजपूत, रश्मिलता, सतीशचंद्र, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed