फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Knock campaign going on according to Corona protocol

हाथरस: कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक चल रहा दस्तक अभियान

Thu, 23 Jul 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Knock campaign going on according to Corona protocol
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एक जुलाई से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 16 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत हुई। जनपद में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर संचारी रोगों से बचने का संदेश दे रही हैं। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मच्छरों और संचार के माध्यम से फैलने वाले रोगों से बचाव की जानकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से दी जा रही है। प्रत्येक ब्लॉक के गांव में पोस्टर के माध्यम से लोगों तक बीमारियों से बचने की जानकारी पहुंचाई जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी एम जौहरी बताते हैं कि माइक्रोप्लान बनाकर अधिक से अधिक लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के बारे में बताकर उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर बिना कुछ छुए संचारी रोगों से बचने का संदेश दे रही हैं। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर और आसपास जल जमाव नहीं होने देने, साफ-सफाई रखने, ताजा भोजन खाने, पानी उबालकर पीने, साबुन से 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से हाथ धोने, खुले में शौच से नुकसान, मच्छरदानी के प्रयोग और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने आदि के बारे में जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते स्वास्थ्य से जुड़े सभी अभियानों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दस्तक अभियान में कोई भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता गृह भ्रमण के समय किसी के घर के दरवाजों को हाथों से न छुए बल्कि छड़ी, स्केल, छोटे डंडे के माध्यम से खटखटा कर खुलवाएं और जरुरी जानकारी प्रदान करें। सहायक मलेरिया अधिकारी एसपी गौतम ने बताया कि इस अभियान में सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। कूड़ा का निस्तारण कर जलभराव न होने दें। जल निकासी नियमित हो। संचारी रोग को समुदाय में जागरूकता लाकर खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed