संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल निदेशालय के निर्देश पर अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच केएल जैन कालेज, सासनी एवं दयालपुर, मुरसान के बीच खेला गया। इसमें केएल जैन कालेज, सासनी ने दयालपुर, मुरसान को 3-0 से हराकर मैच जीत लिया।
मैच के बाद विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों, टीम मैनेजर एवं निर्णायकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के गांव नगला दया, बांगला क्लब, दर्शना, दयालपुर, प्रकाश अकादमी सासनी, द ब्रेवियर्स स्कूल गोपालपुर, लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, कथरिया, रडावली हाथरस जंक्शन, केएल जैन कालेज एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने प्रतिभाग किया था।