फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kishore raped with married woman, arrested

हाथरस : विवाहिता के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kishore raped with married woman, arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता से एक किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय एक विवाहिता की शादी एक साल पहले हुई थी, लेकिन ससुरालीजनों से अनबन होने के बाद वह अपने मायके में ही रह रही थी। दो दिन पहले वह जंगल में लकड़ी बीनने गई थी तो इस दौरान 17 वर्षीय एक किशोर वहां आ गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन राजीव कुमार का कहना है कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed