{"_id":"63752ac327ef834c340fbe88","slug":"hathras-kishore-dies-after-being-hit-by-a-train-shaphu-news-ali304899618","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
खेत की रखवाली करने गए एक किशोर की मंगलवार की देर रात को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के गांव भुकलारा निवासी दिनेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र अजीत उर्फ अजय मंगलवार रात आठ बजे घर से आवारा पशुओं से खेतों की रखवाली करने के लिए गया था। उसके खेत दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के पास हैं। वह लाइन के किनारे पशुओं को भगा रहा था। उसी समय अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
उसकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात को ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर किशोर के शव को पोस्टमार्टम कराने हाथरस भेज दिया गया है। संवाद