फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: killing a janitor by crushing face and head with brick

हाथरस : ईंट से चेहरा व सिर कुचलकर चौकीदार की हत्या

Sun, 16 May 2021 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: killing a janitor by crushing face and head with brick
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके में सिटी रेलवे स्टेशन के सामने आरा मशीन पर चौकीदार की ईंट से चेहरा और सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह चारपाई पर चौकीदार का शव मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने खून से सनी ईंट बरामद की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी निवासी गजाधर सिंह (65 वर्ष) पुत्र नन्नूमल शहर के नवल नगर निवासी मनोज शर्मा पुत्र कैलाशचंद्र शर्मा की सिटी स्टेशन के सामने स्थित आरा मशीन पर चौकीदारी करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार की रात को आरा मशीन पर सोये हुए थे। रविवार की सुबह करीब पांच बजे जब यहां पर तांगे वाले लकड़ी लेने आए तो उन्होंने चौकीदार को आवाज दी, लेकिन काफी देर तक जब कोई जवाब नहीं मिला तो तांगे वालों ने आरा मशीन की दीवार के ऊपर से झांककर देखा। चौकीदार का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तांगे वालों ने आरा मशीन स्वामी को फोन करके दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। गजाधर सिंह के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट हैं। माना जा रहा है कि हत्या ईंट से चेहरा और सिर कुचलकर की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गजाधर सिंह के बेटे रामू ने बताया कि वह तो गांव में रहते हैं। पिताजी यहां करीब 12 साल से चौकीदारी करते थे। उनको सुबह फोन पर जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि पिताजी का सिर फूटा पड़ा था, सिर में गड्ढे हो रहे थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरा मशीन स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी केशवदेव पुत्र कालीचरण निवासी बागमूला चौराहा गणेशगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरा मशीन के चौकीदार की हत्या के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
-रुचि गुप्ता, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed