{"_id":"5f8c84e48ebc3e9bdf461ee1","slug":"hathras-khet-swami-said-that-our-crop-is-ruined-government-should-help-hathras-news-ali2466173134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खेत स्वामी बोला कि हमारी फसल हो गई बर्बाद, सरकार करे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खेत स्वामी बोला कि हमारी फसल हो गई बर्बाद, सरकार करे मदद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिस खेत पर बिटिया के साथ घटना हुई, उस खेत के स्वामी ने भी इस मामले में सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। खेत स्वामी छोटू के भाई सोम सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद बाजरे की फसल में पुलिस ने पानी नहीं लगाने दिया।
पुलिस काफी दिन तक सबूत होने की बात कहती रही, जिससे फसल की सिंचाई नहीं हो पाई। जांच के बाद अब सीबीआई ने कहा है कि अब फसल काट सकते हो, लेकिन फसल टूट गई है। दाना भी नही है। उनको कम से कम 50 हजार का नुकसान हुआ है। लिहाजा उनको भी मुआवजा दिया जाए। हमारी बाजरे की छह महीने की फसल है। हम खेती और पशुओं के भरोसे पर ही रहते हैं। ऐसे में हमें नुकसान हुआ है। हमारी सरकार मदद करे।