फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Keshav Chaudhary became a member of ward 16 of Zip after defeating Numberdar

हाथरस : नंबरदार को हराकर केशव चौधरी बने जिपं के वार्ड 16 के सदस्य

Sat, 06 Aug 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Keshav Chaudhary became a member of ward 16 of Zip after defeating Numberdar
हाथरस : जीतकर बाहर निकलते ही केशव चौधरी को बैंडबाजों के साथ कंधे पर बिठाकर जश्न मनाते रालोद समर्थ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड संख्या 16 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल समर्थित प्रत्याशी केशव सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह नंबरदार को 2555 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। विकास खंड कार्यालय में छह चक्रों में इस वार्ड के मतों की गिनती पूरी की गई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। नतीजों की घोषणा के बाद केशव का उनके समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया।
जिला पंचायत सदस्य का यह पद तत्कालीन सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी के विधायक चुने जाने के बाद रिक्त हुआ था। लिहाजा इस सीट पर गुड्डू चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। बसपा से चौधरी हरिश्चंद्र ने चुनाव लड़ा। बहादुर सिंह और गजराज सिंह बिना दल के ही चुनाव मैदान में थे। चार अगस्त को करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। लोगों में मतदान के प्रति उत्साह कम दिखाई दिया। इसके चलते महज करीब 40 फ़ीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतदान कम होने से ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत का गणित गड़बड़ा गया था। शुक्रवार की सुबह विकास खंड कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मौसम खराब होने के चलते मतगणना कुछ देरी से शुरू हुई। पुलिस प्रशासनिक अफसरों के अलावा भारी संख्या में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में 12 टेबल पर मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुछ वोटों से आगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे चक्र से सपा-रालोद समर्थित प्रत्याशी चौधरी केशव सिंह ने बढ़त बनाना शुरू किया और अंतिम राउंड तक उन्होंने बढ़त बरकरार रखते हुए 2555 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 8334 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह नंबरदार 5779 वोट मिले। 690 वोटों के साथ बसपा के हरिश्चंद्र तीसरे स्थान पर रहे। मतगणना स्थल पर क्षेत्रीय विधायक गुड्डू चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, ईशान चौधरी के अलावा रालोद विधायक सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। डीएम रमेश रंजन, एसपी देवेश कुमार पांडेय ने भी विकास खंड कार्यालय पहुंचकर मतगणना का जायजा लिया। दोपहर तक मतगणना पूरी कर ली गई। मतगणना स्थल से बाहर आते ही रालोद-सपा समर्थकों द्वारा चौधरी केशव सिंह का जोशीला स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed