{"_id":"62ffcde18bf40e721339340e","slug":"hathras-kanhai-born-at-midnight-rang-congratulations-hathras-news-ali2984690140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आधी रात को जन्मे कन्हाई, बजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आधी रात को जन्मे कन्हाई, बजी बधाई
विज्ञापन
हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर की रुई की मंडी में की गई सजावट। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार की रात को घड़ी में जैसे ही 12 बजे, वैसे ही मंदिरों में घंटे, घड़ियाल और शंख की मधुर ध्वनि के साथ ‘बोलिए वृंदावन बिहारीलाल की’ जय की गूंज सुनाई देने लगी। कन्हाई के जन्म के मौके पर मंदिरों में गगनभेदी जयकार और बधाई गीतों की गूंज सन्नाटे के चीरते हुए दूर-दूर तक सुनाई दी। भक्तों ने एक-दूसरे को कन्हैया के जन्म की बधाई दी। बड़ी संख्या में भक्त आरती में शामिल हुए।
कन्हैया जी के जन्म के बाद देर रात तक बधाई गीतों का सिलसिला मंदिरों में चलता रहा। श्रद्धाभाव से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विशेष आयोजन हुए। लोगों ने उपवास रखा। सूर्यास्त के बाद ही शहर में मंदिरों में दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ने लगी। जगह जगह आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंदिरों में भजनों की प्रस्तुति के बीच भक्त झूमते नजर आए। 12 बजने से पहले ही मंदिरों में श्रद्धालु जमा हो गए। रात 12 बजे अन्जमे का जन्म हुआ तो भक्त कृष्ण भक्ति में पूरी तरह डूब गए।
जन्म के बाद गोपाल जी का अभिषेक हुआ। प्रसाद पाने के लिए भक्त लालायित दिखे। देर रात तक प्रसाद वितरण और दर्शनों का सिलसिला मंदिरों में चलता रहा। अशोक वृक्ष के पत्तों और फूलमाला आदि से मंदिरों में सजावट की गई। सतरंगी रोशनी से मंदिर जगमगाते नजर आए। बच्चों को कृष्ण स्वरूप में सजाया गया। संवाद
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर महंगी बिकी फूलमाला
जन्माष्टमी के मौके पर गेंदा का फूल 40 रुपये प्रति किलो व गुलाब 300 रुपये प्रति किलो, चमेली का फूल एक हजार रुपये प्रति किलो होने के चलते भक्तों को महंगी माला व फूल खरीदने पड़े। इस कारण भक्तों की जेब पर बोझ़ बढ़ा। इसके अलावा लोगों ने गुब्बारे, सजावट व उपवास के सामान की खरीदारी की। संवाद