{"_id":"5f2c44258ebc3e3d1b682d0c","slug":"hathras-kalash-will-be-established-on-the-peak-of-temple-srideauji-maharaj-tomorrow-hathras-news-ali240553525","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के शिखर पर कल होगी कलशों की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के शिखर पर कल होगी कलशों की स्थापना
विज्ञापन
हाथरस: पुरातत्व विभाग द्वारा तैयार कराए गए प्राचीन दाऊजी मंदिर के शिखर के कलश।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के शिखर पर क्षतिग्रस्त हुए कलशों की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुरातत्व विभाग ने टीम ने इन कलशों की मरम्मत कराई है। टीम इन कलशों को अपने साथ ले गई थी। बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग की टीम ने इन कलशों को मंदिर कमेटी के सुपुर्द कर दिया।
यह कलश मंदिर में पुजारी मधुसूदन चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी और राजीव चतुर्वेदी के सुपुर्द कर दिए गए हैं। शनिवार को इन कलशों को विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद स्थापित किया जाएगा। सुबह दस बजे पूजा-अर्चना की शुरुआत होगी। कलश स्थापित होने पर शहर के लोगों ने खुशी व्यक्त की। खुशी व्यक्त करने वालों में हरीश शर्मा एडवोकेट, जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, संजय दीक्षित, अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज, जयशंकर पाराशर, बागीशदत्त गौड़ आदि शामिल हैं।
पुरातत्व विभाग की टीम ने कलशों को मरम्मत कराकर दे दिया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले यह कलश लगा दिए जाएंगे।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम