फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: JE becomes nodal officer for better power supply on Holi

हाथरस: होली पर बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जेई बने नोडल अधिकारी

Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: JE becomes nodal officer for better power supply on Holi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के पर्व पर लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए प्रत्येक बिजलीघर पर जेई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिजली आपूर्ति की खुद अफसर मॉनीटरिंग करेंगे। हालांकि जिस समय होलिका दहन होगा, उस वक्त कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, क्योंकि आग की लपटें बिजली के तारों तक पहुंचती हैं।
होली के पर्व पर बिजली बिजली दुरुस्त रहे, इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने सभी एक्सईएन व एसडीओ बेहतर आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि लाइनों की पेट्रोलिंग की जाए। सभी अधिकारियों को खुद आपूर्ति की मॉनीटरिंग करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

एक्सईएन खानचंद्र ने मुरसान व कोटा बिजलीघर जितेंद्र यादव, ओढ़पुरा कलेक्ट्रेट पर तोषीश कुमार, लहरा बिजलीघर पर दुष्यंत कुमार, गिजरौली व चंदपा बिजलीघर पर विवेक भारती, खुटीपुरी व बामौली पर सुरेश चंद्र, लाखनूं और ऐंहन पर कमल सिंह, लाड़पुर और अल्हैपुर पर ललित कुमार की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। एसई हरीमोहन ने कहा है कि बिजली लाइनों के नीचे होली नहीं रखें। यदि कहीं भी कोई दिक्कत आए तो तत्काल संबंधित सब स्टेशन पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed