फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: JD and AD expressed displeasure over the shortcomings in health services

हाथरस : जेडी व एडी ने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर जताई नाराजगी

Thu, 01 Apr 2021 10:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: JD and AD expressed displeasure over the shortcomings in health services
हाथरस : बागला जिला अस्पताल का निरीक्षण करते एडी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जेडी व एडी ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएमओ दफ्तर परिसर, जिला महिला और जिला अस्पताल के निरीक्षण में मिलीं खामियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं कोरोना के नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर देने को कहा।
अपर निदेशक स्वास्थ्य अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ डॉ. सुरेंद्र सिंह और संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एमएल अग्रवाल हाथरस में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए आए। डॉ. अग्रवाल ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और डॉ. सिंह ने सीएमओ दफ्तर परिसर में बने कमरों में बैठने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य प्रणाली की हकीकत जानी।
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर का निरीक्षण करते वक्त एडी ने एक लिपिक से कंप्यूटर पर टाइप करने को कहा तो वह कर नहीं सकी। जिस पर जल्द से जल्द टाइपिंग सीखने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा यहां पर अन्य कई प्रकार की खामियों पर एडी ने नाराजगी जताई और समय रहते सुधार करने के निर्देश दिए। इनके अलावा डॉ. अग्रवाल ने जिला अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां पर गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया और फिर अस्पताल प्रबंधक को हड़काते हुए सुधार के निर्देश दिए। ओपीडी में दांतों की डॉक्टर से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान एडी के साथ सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर और जेडी के साथ सीएमएस डॉ. आईवी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed