{"_id":"61a3c75dbbc403580e1dfbdb","slug":"hathras-jatav-society-looking-forward-to-bjp-minister-sasni-news-ali279286494","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहा जाटव समाज : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहा जाटव समाज : मंत्री
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री जीएस धर्मेश।
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री गिर्राज सिंह धर्मेश ने जनपद प्रवास के दौरान रविवार को सासनी क्षेत्र के गांव लहौर्रा का दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को पार्टी की नीति व रीतियों से अवगत कराया।
इस दौरान प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि वे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वे अनुसूचित जाति के जाटव समाज के लोगों का हाल जानने आए हैं। मैंने अनुसूचित जाति के बस्तियों में जाकर देखा कि वहां के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को मार्च तक मुफ्त राशन दे रही है। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत गरीब लोगों को आवास दिए जा रहे है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बसपा से जाटव समाज का मोह भंग हो रहा है। वे लोग अब भाजपा की ओर देख रहे है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के बाद मंत्री गांव लहौर्रा में चौपाल लगाकर जाटव समाज के लोगों को पार्टी की क्रिया कलापों से अवगत कराया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों के परिजनों ने सामुदायिक शौचालय की जरूरत बताई।
इस पर उन्होंने सीएमओ से वार्ता कर शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। सामाजिक संपर्क अभियान के दौरान जिला प्रमुख प्रेम सिंह कुशवाह, रामवीर भैया जी, प्रवीण वर्मा, आशुतोष पाठक, डॉ. वीडी सिंह, मनीष कुशवाह, आशुतोष जादौन आदि थे।