फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jammed for two and a half hours, then got land for funeral

हाथरस : ढाई घंटे लगाया जाम, तब अंतिम संस्कार के लिए मिली जमीन

Sun, 18 Dec 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Jammed for two and a half hours, then got land for funeral
हाथरस : सैनिक का शव लेकर आई गाड़ी के सामने बैठकर नारेबाजी करते परिजन व लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हार्ट अटैक से मृत एक सैनिक के शव को अंतिम संस्कार के लिए रविवार को कई घंटे तक जमीन नहीं मिली। इस पर उसके परिजन व अन्य लोग आक्रोशित हो गए और इन लोगों ने आगरा-अलीगढ़ रोड पर सैनिक के शव के वाहन को बीच रास्ते में खड़ा कर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व कुछ राजनेता भी पहुंच गए। परिजनों की मांग थी कि जिस भूमि पर सैनिक के शव का अंतिम संस्कार हो, उस भूमि को शहीद स्मारक के लिए भी आवंटित किया जाए। इस दौरान जब अधिकारियों ने मृत सैनिक के परिजनों को लिखित में भूमि देने का आश्वासन दिया, तब लोगों ने करीब ढाई घंटे बाद जाम खोला। इसके उपरांत सैनिक सम्मान के साथ सैनिक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की देर रात असम रायफल्स के एक जवान 40 वर्षीय जितेंद्र की मणिपुर में हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। वह चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा का रहने वाला था। शनिवार की देर रात उसका शव मथुरा छावनी की एक टुकड़ी लेकर आई। परिजन चाहते थे कि जितेंद्र के शव का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं उसका स्मारक बने और इसके लिए भूमि आवंटित कर दी जाए। इसे लेकर शनिवार से ही पेच फंसा हुआ था।
विज्ञापन

प्रशासन परिजनों को श्मशान स्थल के बाहर एक भूमि देने को तैयार था, लेकिन परिजन यह चाहते थे कि उन्हें कहीं और भूमि इसके लिए दी जाए। यह मामला रविवार की सुबह तक नहीं सुलझ सका तो मृतक के परिजनों व अन्य लोगों ने उस वाहन को जिसमें शव को लाया गया था, उसे गांव कपूरा के बाहर आगरा-अलीगढ़ एनएच पर खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर चंदपा पुलिस के अलावा सीओ सादाबाद रुचि गुप्ता व एसडीएम सदर राजकुमार यादव भी वहां पहुंच गए। अधिकारियोें ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन यह लोग नहीं माने। वहां मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी पहुंच गए। काफी समझाने-बुझाने पर परिजन इस बात पर तैयार हुए कि उन्हें स्मारक स्थल के लिए भूमि का आवंटन लिखित रूप से लिया जाए। जब अधिकारियों ने लिखित में यह दे दिया, तब परिजनों ने जाम खोला। इसके बाद पूरे सैनिक सम्मान के साथ सैनिक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव शरीर पर अधिकारियों व राजनेताओं ने पुष्प चढ़ाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed