फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Jalesar road built soon, CM Yogi gave instructions for financial approval

Good News: हाथरस-जलेसर रोड बनेगा जल्द, सीएम योगी ने दिए वित्तीय स्वीकृति कराने के निर्देश

Tue, 11 Jul 2023 12:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 12:04 AM IST
सार

विधायकों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए हाथरस-जलेसर मार्ग को सात मीटर चौड़ा किए जाने की आवश्यकता है, ताकि इस पर यातायात सुगमता पूर्वक चलता रहे। मुख्यमंत्री ने लोनिवि के अधिकारियों को वित्तीय स्वीकृति कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Hathras Jalesar road built soon, CM Yogi gave instructions for financial approval
सीएम योगी से हाथरस जलेसर रोड पर बात करते मंत्री असीम अरूण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस-जलेसर मार्ग के चौंड़ीकरण व निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण के साथ विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना और सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर अनुरोध पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने लोकहित के इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र वित्तीय स्वीकृत करवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


सीएम योगी ने दिए वित्तीय स्वीकृति कराने के निर्देश
प्रभारी मंत्री के साथ विधायकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में हाथरस-जलेसर एक अति महत्वपूर्ण सिंगल लेन मार्ग है। यह मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इस लाखों नागरिकों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण बार-बार यह क्षतिग्रस्त होता रहता है। विधायकों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किए जाने की आवश्यकता है, ताकि इस पर यातायात सुगमता पूर्वक चलता रहे। मुख्यमंत्री ने लोनिवि के अधिकारियों को वित्तीय स्वीकृति कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हाथरस जलेसर रोड के लिए धरने पर बैठे हुए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में भी हाथरस-जलेसर मार्ग पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी
हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर जलेसर रोड स्थित गांव भिलोखरी के चौराहे पर 27 वें दिन भी ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन और दूसरे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही। बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी भी अड़े रहे। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने धरने को समर्थन दिया। 


धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा हम तब तक संघर्ष जारी रखेंगे, जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती। सड़क हमारी सामाजिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, जो कि शिक्षा में भी एक अहम भूमिका निभाती है। यह हमारा मौलिक अधिकार है। इसे पाने के लिए हम संवैधानिक तरीके से लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। सरकार हमारी कितनी भी परीक्षा ले ले। 

दूसरे दिन क्रमिक हड़ताल में देवेंद्र तोमर, किशनपाल सिंह और चंद्रपाल सिंह क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। दिनेश भारद्वाज ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस ने धरने को समर्थन दिया। हाथों पर काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य से विरक्त रहने का निर्णय लिया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह सेंगर, सत्येंद्र ठाकुर, राम कुमार गौतम, अशोक परमार, प्रहलाद सिंह, विशंभर दयाल, विजेंद्रपाल शर्मा, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed