फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jal Jeevan Mission will reach 5.5 crore drinking water in 16 village homes

हाथरस: जल जीवन मिशन 5.5 करोड़ से पहुंचेगा 16 गांवों के घरों में पेयजल

Sat, 14 Mar 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Jal Jeevan Mission will reach 5.5 crore drinking water in 16 village homes
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत प्रथम चरण में 16 गांवों में 5.5 करोड़ रुपये खर्च कर हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जल निगम ने एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। मार्च के अंत में इन गांवों में पेयजल आपूर्ति का काम शुरू कर दिया जाएगा।
शासन स्तर से जिले के प्रत्येक गांव में जल जीवन मिशन के जरिये प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। इस क्रम में जल निगम ने जिले के 61 खारे गांवों में पानी पहुंचाने के लिए सर्वे सहित अन्य कामों को शुरू कर दिया हैं। जिले के 16 ऐसे गांवों को प्रथम चरण में चिन्हित किया गया है, जिनमें पानी की टंकी पहले से बनी हुई है और गांव की गलियों में पाइप लाइन बिछी हुई हैं।
विज्ञापन

अब जल निगम ने क्षेत्र का सर्वे कर इन गांवों के प्रत्येक घर में जल आपूर्ति पहुंचाने के लिए 5.5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके अनुसार इन गांवों के सभी घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा और कुछ स्थानों पर लीकेज पाइप लाइनों को बदला जाएगा। इस एस्टीमेट को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। एक्सईएन जल निगम आरके शर्मा ने बताया कि मार्च माह के अंत तक इन गांवों में नल कनेक्शत वितरित किए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शासन स्तर से मिशन के तहत धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed