फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Isolation ward for warriors built in GRP barracks

हाथरस : जीआरपी बैरक में बनाया वारियर्स के लिए आइसोलेशन वार्ड

Mon, 26 Apr 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Isolation ward for warriors built in GRP barracks
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन अपने कर्मियों की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जा रही है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बैरक में आइसोेलेशन वार्ड बनाया गया है। छुट्टी से लौटने वाले कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह वार्ड बनाया गया है। कोविड डेस्क और एस्कॉर्ट में चलने वाले पुलिस कर्मियों को फेस शील्ड जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह और शाम को पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। हालांकि रेलवे द्वारा कुछ साप्तहिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। कुछ की जल्द शुरुआत होने वाली है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जीआरपी के आला अफसर लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

जब किसी कर्मी में संक्रमण के लक्षण हों या कोई कर्मी छुट्टी से आता है तो उनके लिए स्टेशन पर बने थाने की बैरक में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। साथ ही मास्क को कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। जीआरपी प्रभारी चमन गोस्वामी का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से थाने में एक आइसोलेशन कक्ष बनाया गया है। सभी पुलिस कर्मियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed