{"_id":"624b369356a6b67e183a9a3d","slug":"hathras-ishan-river-will-be-renovated-with-1-55-crores-hathras-news-ali2885270110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 1.55 करोड़ से होगा ईशन नदी का जीर्णोद्घार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 1.55 करोड़ से होगा ईशन नदी का जीर्णोद्घार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मनरेगा योजना के तहत 1.55 करोड़ रुपये की लागत से ईशन नदी का जीर्णोद्धार होगा। नदी ब्लॉक हसायन की 11 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। इसके लिए मनरेगा के तहत 69928 मानव दिवस सृजित किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से ईशन नदी के जीर्णोद्घार का शुभारंभ पांच अप्रैल से होगा।
शासन के निर्देश के क्रम में नदियों के जीर्णोद्घार को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेंगर नदी के बाद अब प्रशासन की ओर से ईशन नदी के जीर्णोद्घार को लेकर खाका खींच दिया गया है।
नदी ब्लॉक हसायन की खेड़ा सुल्तानपुर, मनौरा, नगला मियां पट्टी देवरी, सिचावली कदीम, नगला बरी पट्टी देवरी, फतेहपुर बझेड़ा, बरसामई, सखी आबूतालिमपुर, पोरा, दौकेली, मलामई इस्माइलपुर से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन
जिले में ईशन नदी की लंबाई करीब 19 किमी है। पीडी एके मिश्र ने बताया कि मनरेगा के तहत 69928 मानव दिवस सृजित कर ईशन नदी का जीर्णोद्घार किया जाएगा। इसमें करीब 1.55 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मनौरा से पांच अप्रैल को ईशान नदी के जीर्णोद्घार की कार्रवाई शुरू की जाएगी।