{"_id":"60bbc10c8ebc3e6cca25a334","slug":"hathras-intensive-checking-done-in-the-tracks-and-surrounding-areas-of-the-canal-rajbho-hathras-news-ali2647996176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नहर, रजबहों की पटरियों व आसपास के इलाकों में की गई सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नहर, रजबहों की पटरियों व आसपास के इलाकों में की गई सघन चेकिंग
विज्ञापन
हाथरस : नहर में नहा रहे लोगों को अवैध शराब के प्रति जागरुक करने के लिए विश्वास पर्ची बांटते पुलिसक?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जहरीली शराब को लेकर स्थानीय पुलिस शनिवार को बेहद सतर्क हो गई। हजारा नहर के आसपास के क्षेत्रों व किनारों के साथ उससे निकलने वाले जो रजबहे इस जिले की हद से गुजरते हैं, उनके निकट के इलाकों में भी पुलिस ने सघन चेकिंग की और वहां यह मुनादी भी कराई कि यदि इस तरह की शराब मिले तो उसका सेवन न करें। लावारिस शराब के बारे में पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत विश्वास पर्ची भी बांटी।
अलीगढ़ एसएसपी ने सीमावर्ती जिलों को यह अवगत कराया था कि अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में हजारा नहर के सुमेरा झाल के बाद जहरीली शराब की बोतलें बरामद की गई हैं और यह अंदेशा है कि इस हजारा नहर में अवैध शराब फेंकी गई है। यह अन्य से गुजरने वाली इस नहर व रजबहों से भी शराब बरामद हो सकती है। शुक्रवार को अलीगढ़ से मिली इस सूचना के बाद ही एसपी विनीत जायसवाल ने यह आदेश दे दिए कि हजारा नहर जहां-जहां इस जिले से गुजरती है, उसकी पटरियों व आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग की जाए।
इस नहर से निकलने वाले रजबहों की पटरियों व आसपास के इलाकों में भी चेकिंग की जाए। ऐसे में पुलिसकर्मी चेकिंग में जुट गए।
इलाके में मुनादी कराई गई और लोगों को जागरूक किया गया कि वह लावारिस मिली शराब का सेवन न करें। वहीं हसायन के गांव बस्तोई में जब रजबहे से शराब की बरामदगी हुई तो पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई। विश्वास पर्चियां शनिवार को भी बांटी गईं और अवैध शराब के उत्पादन व बिक्री के बारे में लोगों से सूचना देने को कहा गया।
विज्ञापन
लोग कहीं भी लावारिस अवस्था में पड़ी शराब का सेवन न करें। यह शराब जहरीली हो सकती है। अवैध शराब और इसका उत्पादन करने वालों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। पुलिस विश्वास पर्ची भी बांट रही है। जो लोग लावारिस अवस्था में बरामद पड़ी शराब की सूचना पुलिस को देंगे तो उन्हें पुलिस इनाम भी देगी।
-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक हाथरस