{"_id":"62b8a8a38164d41f6122584a","slug":"hathras-instructions-for-setting-up-bio-remediation-plant-for-cleaning-the-river-sadabad-news-ali294762149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नदी की सफाई के लिए बायो रेडिमेशन प्लांट लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नदी की सफाई के लिए बायो रेडिमेशन प्लांट लगाने के निर्देश
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद नगर पंचायत के आरओ प्लांट का निरीक्षण करते नगर पालिका वित्तीय संस्थान बोर्ड के सचि
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका वित्तीय संस्थान बोर्ड लखनऊ के सचिव पप्पू गुप्ता ने रविवार को नगर पंचायत कार्यालय और आरओ प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर दिया। नगर पंचायत को बायो रेडीमेशन प्लांट लगाने के निर्देश दिए।
सचिव ने नगर पंचायत कार्यालय के निरीक्षण में विभिन्न कक्षों का हाल देखा। अभिलेख और रजिस्टर आदि का अवलोकन करते हुए जरूरी निर्देश दिए। नगर पंचायत ने बस स्टैंड पर बनवाए गए वातानुकूलित सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई को लेकर संतोष जाहिर करते हुए निर्देश दिए। इसके बाद सचिव पप्पू गुप्ता बिजलीघर रोड स्थित श्मशान गृह के पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने करवन नदी का भी निरीक्षण किया। करवन नदी की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नगर पंचायत नदी में गंदे पानी और कचरे को रोकने के लिए बायो रेडिएशन प्लांट लगाए। प्लांट बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। इससे नदी में होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके। इस दौरान नोडल अधिकारी अनिल कुमार यादव, ईओ लल्लन राम यादव, अनुपम गुप्ता, सोमनाथ यादव, वीरेंद्र चौहान उपस्थित रहे। संवाद