{"_id":"60c0fdb88ebc3e817b7e67ce","slug":"hathras-instructions-for-registration-of-sellers-of-food-items-hathras-news-ali2651171113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं का पंजीकरण कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं का पंजीकरण कराने के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिविर लगाकर अधिक से अधिक खाद्य विक्रेताओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने होटल, रेस्टोरेंट, किराना की दुकानों, डेयरी यूनिट, मिठाई की दुकानों, खाद्य पदार्थ निर्माण इकाइयों व विविध खाद्य प्रतिष्ठानों तथा फेरी व हॉकर विक्रेताओं की संख्या के सापेक्ष जिले में क्षेत्रवार जारी पंजीकरण और लाइसेंस की समीक्षा की।
पंजीकरण व लाइसेंस की संख्या संतोषजनक न पाए जाने पर डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को लाइसेंस व पंजीकरण की संख्या बढ़ाने और पंजीकरण प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उनके खाद्य कारोबार के वास्तविक टर्नओवर के अनुसार पंजीकरण को लाइसेंस में परिवर्तित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लाइसेंस एवं पंजीकरण के बारे में अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने जानकारी दी।