{"_id":"60ae8c4b8ebc3eb4f7036d69","slug":"hathras-instructions-for-redressal-of-complaints-related-to-kovid-on-cm-portal-hathras-news-ali263992272","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएम पोर्टल पर कोविड संबंधी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएम पोर्टल पर कोविड संबंधी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड संबंधित समस्याओं के निदान के लिए शासन के निर्देश पर जिले में कोविड कंट्रोल रूम संचालित है। इस कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का विभिन्न माध्यमों से निस्तारण किया जा रहा है। वहीं अब प्रशासन की ओर से सीएम पोर्टल पर आने वाली शिकायतों में गंभीरता बरती जा रही है।
शासन स्तर से इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण किए जाने की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। डीएम रमेश रंजन ने सीएम पोर्टल पर आने वाली कोविड संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किए जाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद