फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions for declaring 100% immunized village

हाथरस : शत प्रतिशत टीकाकरणयुक्त ग्राम घोषित किए जाने के निर्देश

Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions for declaring 100% immunized village
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण कराए जाने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में मेगा शिविर आयोजित किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। उन्होंने कोविड टीकाकरण की पहली खुराक से वंचित लोगों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। ग्रामों को शत प्रतिशत टीकाकरणयुक्त ग्राम घोषित किए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने समस्त उप जिला अधिकारियों एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए कोविड टीकाकरण का सर्वे कार्य शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम प्रधानों के माध्यम से शत प्रतिशत टीकाकरण कर संपूर्ण टीकाकरण युक्त ग्राम घोषित कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करते हुए नवंबर माह तक शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जो ग्राम प्रधान शत-प्रतिशत टीकाकरणयुक्त ग्राम घोषित कराएंगे, उनको जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन निर्धारित स्थानों पर उपस्थित रहकर टीकाकरण करेंगी और प्रत्येक टीम को प्रतिदिन दो स्थानों पर टीकाकरण के लिए शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी और सीडीपीओ को स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के कार्य में टीमों की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रात्रि नौ बजे तक होगा टीकाकरण
हाथरस। जिलाधिकारी ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मेगा शिविर का शुभारंभ 25 अक्तूबर से किया जा रहा है। प्रत्येक कार्य दिवस में अभियान के तहत कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के चार (महिला/पुरुष जिला हॉस्पिटल मधुगढ़ी और रानी का नगला) स्थानों पर सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक टीकाकरण के लिए केंद्र खुले रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed