फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inspect Holika Dahan sites, police should be deployed

हाथरस : होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण करें, पुलिस तैनात रहे

Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Inspect Holika Dahan sites, police should be deployed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली और शब-ए-बरात के त्योहार को लेकर पुलिस बेहद सतर्क है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी राजपत्रित और अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ शिविर कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। एसपी ने पुलिस व्यवस्थापन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष होलिका दहन स्थलों का पहले ही निरीक्षण कर लें, जिससे कि कोई विवाद पैदा न हो।
एसपी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले में चार सुपर जोनल मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। सभी सुपर जोनल मोबाइल टीमों पर भी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 10 जोनल मोबाइल व 34 सेक्टर मोबाइल की व्यवस्था की गई है। त्योहार के दौरान क्यूआरटी मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। जिले में दो प्लाटून पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस और पीएसी के जवान दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि होलिका दहन स्थलों का पूर्व में ही निरीक्षण कर लिया जाए, जिससे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाए। संवेदनशील स्थलों पर स्टेटिक पुलिस बल व पर्याप्त क्यूआरटी टीम को भी लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार होने के कारण जुमे की नमाज भी होगी इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाली मस्जिदों पर विशेष ड्यूटी लगाकर जुमे की नमाज को सकुशल निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सादाबाद ब्रह्म सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. आनंद कुमार, क्षेत्राधिकारी चुनाव मनोज कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी फायर सर्विस अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed