फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Innova collided with bike which was unbalanced due to tire burst, death of two brothers

हाथरस : टायर फटने से असंतुलित हुई इनोवा बाइक से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Innova collided with bike which was unbalanced due to tire burst, death of two brothers
हाथरस : सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गुरसौटी के निकट हुई दुर्घटना में सगे भ - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गुरसौटी के निकट बुधवार की दोपहर एक असंतुलित हुई कार एक बाइक से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो सगे भाइयों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना स्थल पर भी काफी लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई।
बुधवार की दोपहर को करीब एक बजे एक इनोवा क्रिस्टा कार तेज गति से आगरा से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी तो इस दौरान चलते-चलते कार का टायर पंक्चर हो गया, जिससे कार अंसतुलित होकर गलत साइड पर जाकर एक बाइक से जा टकराई। बाइक पर सवार करीब 22 वर्षीय अमित सिंह और 24 वर्षीय वीरपाल सिंह पुत्रगण ओमप्रकाश सिंह निवासी 82, मथुरा रोड दौलरा निरपाल कोल अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हाइवे की एबुलेंस के जरिये अमित के शव और घायल वीरपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। वहां वीरपाल का प्राथमिक उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्र से इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद मृतक के परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। अमित को मृत देखकर परिजनों ने करुण-क्रंदन शुरू कर दिया। रोते-बिलखते परिजन वीरपाल को उपचार के लिए आगरा लेकर निकले तो रास्ते में वीरपाल ने भी दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस उपनिरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि दौड़ती इनोवा कार के पिछले टायर में अचानक पंक्चर हो जाने से यह दुर्घटना हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक वीरपाल बुधवार को कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देने के लिए अपने भाई के साथ बाइक से अलीगढ़ से आगरा जा रहा था। आगरा में परीक्षा के लिए उसे ढाई बजे तक पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही सादाबाद में दोपहर करीब एक बजे दोनों भाइयों के साथ यह घटना हो गई। मौके पर हाइवे की एबुलेंस पहुंच गई। आरपीओ भाव सिंह फौजी ने किसी तरह घायल वीरपाल और मृत अमित को एंबुलेंस में शिफ्ट कराया। आनन-फानन उनको सीएचसी पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनोवा कार काफी तेज स्पीड में थी। जैसे ही टायर पंक्चर हुआ, वैसे ही इनोवा कार अपनी साइड से गलत साइड पर पहुंच गई और बाइक से जा टकराई। दुर्घटना में इनोवा कार के आगे का हिस्सा बेहद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जेसीबी आदि के जरिये वाहनों को नेशनल हाइवे से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed