{"_id":"61a27ac6ae21ba230f6a9c9b","slug":"hathras-innocent-injured-in-harsh-firing-in-marriage-ceremony-hathras-news-ali2792145174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में मासूम घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव पूर्णिमा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बच्चा छर्रे लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अलीगढ़ के विजयगढ़ कस्बा निवासी राजू शर्मा अपने नौ साल के बेटे दीपक को लेकर गांव पूर्णिमा में शादी समारोह में गए थे।
इस दौरान वहां कुछ लोग खुशी में फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग में छर्रे लगने से दीपक घायल हो गया। वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद