{"_id":"62b8a4856c67cd3f5617afb4","slug":"hathras-innocent-death-due-to-diarrhea-hathras-news-ali2947591154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डायरिया से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डायरिया से मासूम की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के नाई का नगला में डायरिया से पीड़ित एक माह के बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नाई का नगला निवासी रमजानी का एक महीने का बेटा रिहान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसे डायरिया होने की बात बताई गई है। परिजनों ने उसका उपचार भी कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
रविवार को उसकी हालत अचानक से ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। संवाद