फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Injured teenager dies after bicycle handle enters stomach

हाथरस : साइकिल का हैंडल पेट में घुसने से घायल किशोर की मौत

Tue, 13 Jul 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Injured teenager dies after bicycle handle enters stomach
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव गुरसौटी में 10 जुलाई को पेट में साइकिल का हैंडल घुसने से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीन दिन बाद सोमवार की देर रात आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर उपनिरीक्षक राजेश गुप्ता भी पहुंच गए। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गौरतलब हो कि गत रविवार को गांव गुरसौटी निवासी जितेंद्र पुत्र भरत सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें उसने कहा था कि 10 जुलाई को उसका भतीजा विपिन पुत्र महेंद्र सिंह साइकिल से कहीं जा रहा था तो इस दौरान रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे साइकिल का हैंडल उसके पेट में घुस गया। उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताते हैं कि सोमवार की देर रात उक्त विपिन की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में उपनिरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि उक्त घायल विपिन की उपचार के दौरान सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि आगरा के एसएन मेडिकल अस्पताल में मृत्यु हो गई है। परिजनों ने किशोर की मौत के मामले में कोई लिखित शिकायत भी नहीं की है। दोनों पक्षों में समझौते के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed