फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Information given to the youth to improve their future

हाथरस : युवाओं को दी भविष्य संवारने की जानकारी

Fri, 20 Jan 2023 06:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Information given to the youth to improve their future
हाथरस : नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में एक विजयी प्रतियोगी को सम्मानित क? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले कार्यशाला और विचार गोष्ठी का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुआ। युवाओं को भविष्य संवारने के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य ऋचा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के चरित्र से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। बच्चे अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आगे बढे़ं और अपने राष्ट्र का नाम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असफलता यह दर्शाती है कि सफलता का प्रयत्न मन से नहीं किया, इसलिए हम बड़ा लक्ष्य नहीं प्राप्त कर पाते। छोटे लक्ष्य को प्राप्त करके संतुष्ट रहना पड़ता है। उप प्राचार्य सुधीर कुमार ने कहा कि हर साल बारहवीं के बाद भविष्य संवारने के मौके पर हमारे पास आते हैं, लेकिन हम इन्हें भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए अंशुल माहेश्वरी ने कहा कि जब युवा-युवती उच्च माध्यमिक स्तर पर प्रवेश करते हैं तो उनमें से ज्यादातर अपने भविष्य के बारे में चिंतित होते है। सबसे पहले 12वीं के बाद स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए सर्वोत्तम पाठ्यक्रम चुनना शुरू करें। उन्होंने बताया कि सीए बनने के लिए हम ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं और क्लास ले सकते हैं।

इस मौके पर बैंक विभाग से प्रशांत सिंह, राज किशोर यादव, जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा, लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किए। युवा सप्ताह के तहत विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संचालन सत्यनारायण यादव ने किया। कार्यक्रम में महेश कुमार शर्मा, साक्षी उपाध्याय, सचिन वेंदेल, सौरभ कुमार, संतोष कुमार, सुधीर कुमार, करिश्मा, पूनम, अवंतिका, काजल, सिमरन, कौशल, कान्हा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed