फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Information given about the ideology of the Rashtriya Swayam Sangh in the introduction category

हाथरस : परिचय वर्ग में दी राष्ट्रीय स्वयं संघ की विचारधारा की दी जानकारी

Sun, 20 Dec 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Information given about the ideology of the Rashtriya Swayam Sangh in the introduction category
हाथरस : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के परिचय वर्ग में शामिल आरएसएस कार्यकर्ता। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा खंड सहपऊ में संघ के परिचय वर्ग का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला प्रचारक धर्मेंद्र और खंड संघ चालक ऋषिकेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
जिला प्रचारक ने बताया कि डॉ. हेडगेवार जब आठ साल के थे। तब उन्होंने महारानी विक्टोरिया के राज्याभिषेक के 60 साल पूरे होने पर बांटी गई मिठाई को अस्वीकार कर दिया था। उन्होने कहा था कि जिन्होंने हमें गुलाम रखा, उनकी मिठाई हम क्यों खाएं।
विज्ञापन

तदुपरांत मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं को संघ के कार्यों व विचारधारा के बारे में जानकारी दी गई। रविंद्र जी ने शारीरिक योग क्रियाओं को कराया। उसके बाद समापन सत्र हुआ, जिसमें सह जिला कार्यवाह विष्णु कुमार का बौद्धिक भाषण रहा। इस मौके पर अरविंद, रविंद्र, नितेश, धर्मेंद्र, ऋषिकेश, शीलेंद्र, विशाल, अश्विनी, सचिन वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed