फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Information about the process of counting of votes given to the counting personnel

हाथरस : मतगणना कार्मिकों को दी मतों की गिनती की प्रक्रिया की जानकारी

Thu, 28 Jul 2022 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Information about the process of counting of votes given to the counting personnel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए चार अगस्त को होने वाले मतदान और मतगणना के लिए बागला कॉलेज में बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कार्मिकों को मतगणना के दौरान टेबलों पर मतपेटिकाओं की सील खोलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के साथ मतपत्रों की गिनती के बारे में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहे चार कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिले में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के रिक्त पदों पर उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में चार अगस्त होने वाले मतदान और पांच अगस्त होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियों का खाका खींच लिया है। इस क्रम में बागला कॉलेज में बृहस्पतिवार 28 जुलाई को मतगणना कार्मिकों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, प्रपत्रों को भरने, सीलिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान आयोग के निर्देशों के क्रम में की जाने वाले पूरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने बताया कि 68 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। गैरहाजिर चार कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed