फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: indecency from village development officer, torn papers

हाथरस: ग्राम विकास अधिकारी से अभद्रता, कागजात फाड़े

Fri, 11 Sep 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: indecency from village development officer, torn papers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटान में राशन डीलर की सरकारी दुकान के प्रस्ताव को लेकर गांव के तीन लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी से अभद्रता कर दी और उसके कमरे पर जाकर कागजात भी फाड़ दिए हैं। इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है।
सत्येंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव खामनी गोवर्धन रोड थाना हाईवे मथुरा विकास खंड मुरसान के ग्राम महमूदपुर जाटान में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सत्येंद्र ने बताया कि शुक्रवार को गांव महमूदपुर जाटान में राशन डीलर सरकारी की दुकान का प्रस्ताव करने के लिए वह एसडीएम के आदेश पर विकास खंड मुरसान के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गांव महमूदपुर में गए था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान करीब दो-दो घंटे में प्रस्ताव श्री राधे स्वयं सहायता समूह कमेटी की निगरानी में प्रस्ताव कर दिया गया, जिससे कुछ गांव के असामाजिक व्यक्ति नेकराम, धर्म सिंह पुत्र चरन सिंह व एक अन्य व्यक्ति निवासी ग्राम नगरिया ग्राम पंचायत महमूदपुर जाटान वहां पर नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे और कहा तुझे हम मुरसान नहीं जाने देंगे। सत्येंद्र का आरोप है कि वह जैसे ही मुरसान के गांव दयालपुर पर पहुंचे तो तीनों वहां पर आ गए और उनके साथ जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और मामले को शांत कर दिया गया। कुछ देर बाद सत्येंद्र अपने कमरे पर पहुंचे तो उस दौरान तीन लोग उनके कमरे पर पहुंच गए और प्रस्ताव संबंधी पत्रावली छीन ली और प्रस्ताव रजिस्टर को फाड़ दिया। मुरसान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि शिकायत पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एसएसटी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed