फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Incoming of 24 thousand sacks of rice will be investigated

हाथरस : चावल के 24 हजार बोरों की आवक की होगी जांच

Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

जांच टीम ने चावल के बोरों की खरीद से लेकर चावल की आवक और उस पर मंडी शुल्क की अदायगी के संबंध में संबंधित विभागों से रिपोर्ट ली जा रही है। आपूर्ति विभाग ने पूरे प्रकरण में मिल संचालक के खिलाफ राशन के चावल की कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कमेटी में एडीएम राजस्व व वित्त बसंत अग्रवाल, एसडीएम सासनी अंजली गंगवार व डीएसओ ध्रुवराज यादव को नामित किया गया है।

विज्ञापन
Hathras: Incoming of 24 thousand sacks of rice will be investigated

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के अष्टलक्ष्मी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड चावल मिल प्रकरण से 24 हजार बोरों में चावल की बरामदगी की जांच तीन सदस्यीय कमेटी ने शुरू कर दी है। जांच टीम ने चावल के बोरों की खरीद से लेकर चावल की आवक और उस पर मंडी शुल्क की अदायगी के संबंध में संबंधित विभागों से रिपोर्ट ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सासनी क्षेत्र के इस चावल मिल से 24 हजार बोरे चावल बरामद किया गया था। इस चावल को सरकारी राशन का बताया जा रहा था। इस आधार पर प्रशासन की टीम ने मिल को सील कर दिया था। आपूर्ति विभाग ने पूरे प्रकरण में मिल संचालक के खिलाफ राशन के चावल की कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अब इस मामले में डीएम रमेश रंजन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में एडीएम राजस्व व वित्त बसंत अग्रवाल, एसडीएम सासनी अंजली गंगवार व डीएसओ ध्रुवराज यादव को नामित किया गया है। अब मिल के सभी पहलुओं से जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ध्रुवराज यादव ने बताया कि मामले में जांच कमेटी ने विद्युत विभाग, वाणिज्य कर विभाग, उद्योग विभाग व मंडी समिति सहित अन्य संबंधित विभागों से इस मिल से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। मिल में मिले चावल और बोरों की खरीद को लेकर सभी बिलों का मिलान विभागों से आई रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह चावल किन किन स्थानों से आया है, इसकी भी जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed