फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Income tax team raids construction plant

हाथरस : कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर आयकर टीम का छापा

Thu, 11 Feb 2021 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Income tax team raids construction plant
हाथरस : बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर आयकर विभाग के छापे के बाद पसरा सन्नाटा। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

अलीगढ़ जीटी रोड पर गांव पहाड़पुर के समीप मै. बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही प्लांट पर कार्यरत कर्मचारी वहां से खिसक गए। प्लांट का कार्यालय खाली हो गया। टीम इन कर्मियों की तलाश में अलीगढ़ गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। समाचार लिखे जाने तक टीम प्लांट पर कागजों को खंगाल रही थी।
बता दें कि यह कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 का अलीगढ़ से लेकर भदवास तक निर्माण कर रही है। इस निर्माण की लागत अरबों रुपये में है। काफी समय से यह कंपनी सड़क पर पुल निर्माण के काम में लगी है। काम काफी तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह ही दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने प्लांट में छापा मारा। छापा पड़ते ही प्लांट में खलबली मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। थोड़ी ही देर में कार्यालय परिसर के कमरे खाली हो गए। इन कमरों में कंपनी का पूरा कंप्यूटर का काम होता है।
विज्ञापन

छापा पड़ते ही प्लांट में आने वाले सभी डंपर और मिक्सर लोडर सड़क पर ही रोक दिए गए। प्लांट में कोई नहीं मिला तो आयकर विभाग की टीम ने अकेले ही वहां घूमकर पड़ताल की। बताया गया कि एक कर्मी को लेकर आयकर विभाग की टीम कंपनी के अलीगढ़ कार्यालय पर भी गई, लेकिन वहां पर भी कोई नहीं मिला। आयकर विभाग की टीम के सदस्य ने बताया कि वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद मीडिया कर्मियों को प्लांट से बाहर जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed