फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: incentive allowance will not be given if less than 50 percent of the bus rides

हाथरस: बस में 50 फीसदी से कम सवारी तो नहीं मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

Mon, 15 Jun 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: incentive allowance will not be given if less than 50 percent of the bus rides
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो में मनमानी करने वाले चालक और परिचालकों पर अब शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। जून में जिन संविदा चालक परिचालकों का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से कम रहा। उन्हें प्रोत्साहन भत्ते के रूप में मिलने वाला तीन हजार रुपये नहीं मिलेगा। अधिकारी भी अब इसकी सघन निगरानी करेगें। आदेश के बाद डिपो के चालक परिचालकों पर आर्थिक संकट गहराने लगा है ।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं। इन बसों का लोकल व लंबे रूट पर संविदा चालक परिचालक संचालन करते है। दरअसल संविदा चालक परिचालक का किलोमीटर पूरे करने पर ध्यान रहता है। लेकिन यात्रियों को नहीं बैठते हैं। संविदा चालक परिचालक को उतम और उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना के तहत राशि प्रदान की जाती है। राशि प्रदान के दौरान नियत किलोमीटर व में ड्यूटी की उपस्थिति भी देखी जाती है। लेकिन इन योजनाओं का लाभ उन्हीं चालक परिचालकों को मिलेगा जिनका यात्री लोड फैक्टर 50 फीसदी से ज्यादा होगा।
विज्ञापन

नही चलेगी खाली बसें निगम अफसरों ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी दशा में खाली बसों का संचालन नहीं होगा। यात्रियों की बस में मौजूदगी होने पर ही हाथरस डिपो द्वारा अब बसों का संचालन किया जाएगा । साथ ही यह भी देखा जाएगा कि यात्रियों की संख्या पर्याप्त है या नही। मामले मामले में एआरएम शशि रानी का कहना है की 50 फीसदी से कम लोड फैक्टर वाले संविदा चालक परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ते का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही खाली बसों का संचालन भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed