फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inauguration of hostel for women police personnel

हाथरस : महिला पुलिस कर्मियों के लिए हुआ हॉस्टल का लोकार्पण

Wed, 05 Jan 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Inauguration of hostel for women police personnel
हाथरस : रिजर्व पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों के रहने के लिए हॉस्टल का फीता काटकर लोकर्पण करते सि? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए नवनिर्मित 24 कमरे के महिला हॉस्टल का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर डीएम, एसपी व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन में बने महिला पुलिस कर्मियों के हॉस्टल का उद्घाटन लखनऊ कमिश्नरेट में आयोजित महिला दीक्षांत परेड समारोह के दौरान वर्चुअल माध्यम से किया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए नवनिर्मित 24 कमरे के महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य की शुरुआत मार्च 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड लखनऊ की आगरा निर्माण इकाई द्वारा शुरू किया गया था। रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिस आरक्षियों के लिए हॉस्टल बनने से महिला आरक्षी लाभान्वित होंगी। महिला पुलिस कर्मियों के लिए 24 कमरे के महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य 116.76 लाख की लागत से किया गया है।
विज्ञापन

इस चार मंजिला महिला हॉस्टल में महिला आरक्षियों के रहने एवं खाने-पीने के लिए मैस आदि की सुविधा सुचारु रूप से की गई है। आपातकालीन स्थिति में महिला हॉस्टल की सुरक्षा के लिए अग्नि सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है। रिजर्व पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों के लिए हॉस्टल बनने से जिले में नियुक्त महिला पुलिस कर्मी एवं ड्यटी के लिए अन्य जनपदों से आने वाली महिला पुलिस कर्मी लाभान्वित होंगी। इस मौके पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. आनंद कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कार्यालय शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि जनप्रतिनिधि व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed