फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the presence of police, two sides fight over possession

हाथरस : पुलिस की मौजूदगी में कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 23 Sep 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस गांव ऊंचागांव में नाली और चकरोड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच तकरार बढ़ रही है।शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।शिकायत में कहा गया है कि दो दिन पहले लेखपाल द्वारा नाली और चकरोड की सही तरीके से पैमाइश की गई थी।

विज्ञापन
Hathras: In the presence of police, two sides fight over possession

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव ऊंचागांव में नाली और चकरोड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच तकरार बढ़ रही है। प्रधान और उनके करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ऊंचागांव के कुछ लोगों द्वारा दो भूखंडों की विधिवत पैमाइश की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने इसके संबंध में बुधवार को गांव पहुंचे डीएम रमेश रंजन से शिकायत भी की थी। शिकायत होने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद ने जन्म ले लिया। चकरोड और नाली पर गांव के कुछ लोगों पर अवैध कब्जा और निर्माण करने का आरोप लगाया है। इसके संबंध में हरभजन सिंह पुत्र हुब्ब लाल ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को शिकायत देते हुए सही तरीके से पैमाइश कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि दो दिन पहले लेखपाल द्वारा नाली और चकरोड की सही तरीके से पैमाइश की गई थी। इससे सभी ग्रामीण संतुष्ट थे। मौके पर राजस्व विभाग अधिकारी के पहुंचने के बाद कुछ लोगों के कहने पर पैमाइश को बदल दिया गया। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पैमाइश कुछ लोगों के इशारे पर की गई। इसे लेकर ग्रामीण नाराज हैं। बृहस्पतिवार को भी इस संबंध में कहासुनी हो गई। इसका वीडियो वायरल होने से और बवाल मच गया है। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गांव में फिलहाल शांति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed