फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the midst of chanting, sacrifices were made in Balabhadra Mahayagya

हाथरस : मंत्रोच्चारण के बीच बलभद्र महायज्ञ में दीं आहुतियां

Thu, 10 Mar 2022 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In the midst of chanting, sacrifices were made in Balabhadra Mahayagya
हाथरस : बलभद्र महायज्ञ में आहुति देते भक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में चल रहे श्रीबलभद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर आहुतियां दी गईं। यज्ञाचार्य पं. उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी व उनके सहयोगियों ने मंत्रोच्चारण के बीच यजमानों से आहुतियां दिलवाईं।
इस मौके पर सेवायत पवन चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह मंगला आरती के बाद भजन-कीर्तन के साथ यज्ञ वेदियों की परिक्रमा लगेगी। शाम चार बजे यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी। शाम को ही भगवान रेवतीरमण पर फूलबंगला सजाया गया और छप्पन भोग के मनोहारी शृंगार किए गए। शाम छह बजे से महाआरती होगी।
विज्ञापन

यज्ञस्थल की व्यवस्थाओं में यज्ञाचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के अलावा पं. आशीष शर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी, शरद अग्रवाल डिब्बे वाले, श्याम जी राशन वाले, सचिन अग्रवाल, गोपेश्वर चतुर्वेदी (मनु महाराज), रामकृष्ण शास्त्री, पुलकित वेदपाठी, माधव शास्त्री , प्रवीण चतुर्वेदी, नंदकिशोर मिश्र, नीरज मिश्र, पं.भोलानाथ, पं. दीपक, राजकुमार टोड़ वाले, गोवर्धननाथ चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, प्रबल चतुर्वेदी, प्रवीण चतुर्वेदी, अतुल आंधीवाल एडवोकेट, राजेंद्र वार्ष्णेय, मदनगोपाल वार्ष्णेय, शरद अग्रवाल, कैलाशनाथ, हरिओम मुसद्दी व श्याम अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed