फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the meeting, the strength of the organization and the upcoming plans were discussed

हाथरस : बैठक में संगठन की मजबूती व आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा

Fri, 17 Sep 2021 07:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In the meeting, the strength of the organization and the upcoming plans were discussed
कृष्णा गार्डन में भाजपा की बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता संजय सिंह। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल बिसावर की कामकाजी बैठक का आयोजन राधा कृष्ण मंदिर मिढावली सादाबाद में शनिवार को हुई। इसमें पार्टी की रीति-नीतियों, सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी की आगामी योजनाओं के बारे में और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जोर दिया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व विधानसभा सादाबाद प्रभारी तेजवीर सिंह, मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी डॉ. देवचंद्र गौड़ मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चौधरी हम्बीर सिंह प्रधान ने की। पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि आज देश में पूरी तरह से सुशासन कायम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व स्तर पर पहचान बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान करती है।
विज्ञापन

प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीति व रीति से जनता को अवगत कराएं और विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करें। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह प्रधान, रूपेंद्र सिंह चौधरी, चौधरी उपवेंद्र सिंह प्रधान, सत्तो फौजी, लक्ष्मन सिंह प्रधान, अशोक चौधरी, कोमल प्रसाद शर्मा, जगवेंद्र सिंह प्रधान, मुकेश चौधरी, संजीव चौधरी, विजयवीर सिंह, पंडित मुरारीलाल, चंद्रवीर, सुभाष चौधरी, योगेंद्र सिंह, विवेक आर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची की गहनता से अध्ययन कर करें पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति
हाथरस रोड स्थित श्री कृष्णा गार्डन में भाजपा मंडल सादाबाद की बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर संपन्न हुई। बैठक में पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे बूथ सत्यापन कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई तथा प्राप्त सभी बूथ समितियों के पत्रकों को एकत्रित कर जांच की गई। भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपनी-अपनी वोटर लिस्ट का गहनता से अध्ययन कर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करें।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने प्रत्येक कार्यकर्ता को एवं पदाधिकारी को अपने अपने पद के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी रामू माहेश्वरी, हेमंत गौतम, दिनेश त्यागी, राजकुमार प्रधान, प्रभात पचौरी, संदीप सिसोदिया, दीपक चौधरी, तपन जोहर, डॉ महेंद्र पाल शर्मा, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, मोहन सिंह, देवेंद्र शर्मा, चरण सिंह सागर, सुधीर गर्ग, हर स्वरूप वर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष चौधरी रंजीत सिंह व संचालन मंडल महामंत्री दिनेश त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed