फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the inspection, BSA gave instructions to conduct mohalla classes

हाथरस : निरीक्षण में बीएसए ने दिए मोहल्ला कक्षाओं के संचालन के निर्देश

Wed, 14 Jul 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In the inspection, BSA gave instructions to conduct mohalla classes
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन ने विकास खंड हाथरस के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को मोहल्ला कक्षाओं का संचालन करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया।
प्राथमिक विद्यालय मेंडू में सुबह पौने 10 बजे निरीक्षण के समय अबताश कुमारी शिक्षामित्र उपस्थित हुईं। उन्हें कठोर चेतावनी निर्गत करते हुए नियमित रूप से समय से स्कूल आने के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित मिले शिक्षक गौरव कुमार सिंह से मय साक्ष्यों के सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय सीर में करीब साढ़े दस बजे निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

दोनों स्कूलों में बीएसए ने स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव में संपर्क कर छात्र नामांकन में वृद्धि करने के निर्देश दिए। वहीं छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों और कार्य पुस्तकों का वितरण कराने और प्रेरणा साथी का लक्ष्य के सापेक्ष चयन करने को भी कहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कक्षावार और संख्यावार शिक्षकों में विभाजित कर साप्ताहिक संवाद और सभी छात्र-छात्राओं का आंकलन कर प्रेरणा तालिका में अंकन करने और ई-पाठशाला एवं मोहल्ला कक्षा के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed