फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the case of death of Pradhan's brother, the complaint of murder was given

हाथरस : प्रधान के भाई की मौत के मामले में दी हत्या की तहरीर

Mon, 21 Jun 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In the case of death of Pradhan's brother, the complaint of murder was given
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कदमपुर निवासी प्रधान के भाई की मौत मामले में अब प्रधान ने हत्या की तहरीर दी है। प्रधान ने तहरीर देकर भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की अपील की।
बता दें शनिवार की सुबह गांव सुजावलुपर के बाहर पीपल के पेड़ पर प्रधान के भाई का शव झूलता नजर आया था। पुलिस ने इत्तफाकिया तहरीर के आधार पर उसे संदिग्ध मौत मान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब मृतक के भाई विनय कुमार पुत्र लटूरी सिंह निवासी गांव कदमपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि 18 जून को भाई राकेश कुमार खाना खाकर सो गया था। रात्रि 12 बजे उसका भाई अरविंद लघुशंका के लिए उठा तो देखा कि राकेश चारपाई से गायब था। रात में ही उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। शनिवार की सुबह नौ बजे फोन आया कि राकेश का शव सुजावलपुर गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर लटका है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राकेश की गला दबा कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed