फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the atmosphere of Ranj-o-gum, freshly handed over-e-khak

हाथरस : रंज-ओ-गम के माहौल में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक

Tue, 09 Aug 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In the atmosphere of Ranj-o-gum, freshly handed over-e-khak
हाथरस : अलम के जुलूस में तिरंगा लेकर चलते शिया समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मोहर्रम की 10 तारीख को हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मंगलवार को शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजियों और अलमों के जुलूस निकाले। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले यह जुलूस घंटाघर पर पहुंचकर एक हो गए। यहां से एक साथ यह जुलूस मुरसान गेट स्थित कर्बला पहुंचे। वहां रंज-ओ-गम के माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने मर्सिया और नौहे पढ़कर माहौल को गमजदां किया। ताजियों के यह जुलूस किला गेट, लाला का नगला, कैलाश नगर आदि इलाकों से निकाले गए। अलग-अलग स्थानों से निकले जुलूस एक स्थान पर पहुंचकर घंटाघर पर एक हो गए। जुलूस के साथ चल रहे अकीदतमंद इमाम हुसैन और उनके 71 जानिसारों की शहादत की याद में मर्सिये और नौहे गाकर माहौल को गमगीन बना रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर शिया समुदाय के नौजवानों ने कुछ युवकों जहां अपने जिस्म को लहुुलुहान कर दिया तो वहीं सुन्नी अकीदतमंदों ने भी छाती पीट-पीटकर इमाम हुसैन और उनके जानिसारों की शहादत का रंज मनाया। रहीश अहमद अब्बासी के नेतृत्व में निकला जुलूस शहर के किला गेट, जामा मस्जिद, नयागंज, सराफा चौराहा, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बांस मंडी, मुरसान गेट होते हुए शाम को कर्बला पहुंचा। सभी अलम और ताजियों को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हाजी रिजवान, हाजी नवाब, कुर्बान अली शहजादा, मुस्ताक खलीफा, अजीम खान, मिर्जा अजहर बेग, साबिर हुसैन, मुशीर अंसारी, नीजर खान, इस्लाम अब्बासी, इमरान अब्बासी, शहजादे खान, वारिस अंसारी, जाकिर कुरैशी, बंटी फारुखी, रईस अहमद, पप्पू, शहीद कुरैशी आदि थे। ऑल इंडिया शिया सोसायटी की सरपरस्ती में किला गेट से अलम, ताजिया व दुलदुल घोड़ा के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर विकार हुसैन, हसन मोहम्मद, मुबीन, एजाज रिजवी, असरूर, शुजा मोहम्मद, इमरान, सलमान, बॉबी, जौली, शब्बर, निहाल, शाकिर, इरफान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद

काफी पुलिस बल रहा जुलूस के साथ
हाथरस। इस जुलूस के साथ काफी पुलिस बल भी सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा की अगुवाई में मौजूद रहा। कुछ युवकों ने जब ज्यादा मातम मनाने और करतब दिखाने की कोशिश की तो पुलिस ने इन्हें रोक दिया। इस त्योहार को लेकर मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थलों पर पहले से ही पुलिस फोर्स बल किया गया। यह जुलूस निर्धारित स्थलों से ही निकले। पर्व को लेकर खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed