फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In Sadabad, 2030 Divyang and 4669 voters who have crossed the age of 80 will vote

हाथरस : सादाबाद में 2030 दिव्यांग और 80 की उम्र पार कर चुके 4669 मतदाता करेंगे वोट

Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In Sadabad, 2030 Divyang and 4669 voters who have crossed the age of 80 will vote
सादाबाद तहसील सभागार में 80 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं की समीक्षा करते तहसीलदार और नायब तहसीलदार। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों को लेकर तहसील सभागार में सोमवार को तहसीलदार अनिल कुमार सिंह और नायब तहसीलदार रामगोपाल ने सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं के भौतिक सत्यापन की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
भौतिक सत्यापन के दौरान सुपरवाइजरों की समीक्षा में पाया कि सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 80 की उम्र पार कर चुके मतदाताओं की संख्या करीब 4669 है । दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2030 है। तहसीलदार ने कहा कि इस तथ्य की अच्छी तरह जानकारी कर ली जाए कि सभी मतदाता गांव में रह रहे हैं।
विज्ञापन

जो मतदाता गांव में नहीं रहते हों या फिर गांव छोड़कर जा चुके हैं या मृत हो चुके हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन का कार्य संपन्न किया जाना है। लिहाजा, निर्वाचन के किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रामगोपाल ने मॉडल बूथों को लेकर चर्चा की और वैलेट पेपर आदि से मतदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर आरआई देवीशरण शर्मा, योगेंद्र सिंह, आरके राजपाल यादव व अन्य सभी लेखपाल व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed