फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In protest against the Agneepath plan, Congressmen staged a sit-in on the Tehsil

हाथरस : अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील पर दिया धरना

Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In protest against the Agneepath plan, Congressmen staged a sit-in on the Tehsil
अग्निपथ योजना के विरोध में तहसील सदर परिसर में धरना देते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को सदर तहसील परिसर में कांग्रेसियों ने धरना दिया। योजना को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएस सदर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी व्यापक परामर्श के थोपा गया है। इससे बड़ी संख्या में युवक नाराज हैं, जो सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले दिन से ही इस योजना का विरोध किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा व सेना के मनोबल पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभावों को भी उजागर किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य व सेना के मनोबल को देखते हुए इस योजना को वापस लिया जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी। इसके लिए जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा। इसके बाद एसडीएम सदर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश चंद्र पचौरी, सत्यप्रकाश रंगीला, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा, कुलदीप कुमार सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा, विपिन कुमार अग्निहोत्री, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सलमा बेगम, डॉ. राजेंद्र कुमार गोस्वामी, ऋषि कुमार कौशिक, हरिशंकर वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, रोशन लाल वर्मा, पन्नालाल, अली मोहम्मद, मुकेश कुमार गोस्वामी, मुन्ना लाल शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed