फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: in-laws set fire to newly married, death during treatment when dowry demand is not met

हाथरस: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने लगाई नवविवाहिता को आग, इलाज के दौरान मौत

Thu, 30 Jul 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: in-laws set fire to newly married, death during treatment when dowry demand is not met
हाथरस: विवाहिता सिमरन का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नाई का नगला में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 18 जुलाई की रात को नवविवाहिता को आग लगा दी गई। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां दस दिन बाद 28 जुलाई की दोपहर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बा सादाबाद के इस्लाम नगर निवासी सलीम पुत्र छोटे खां ने अपनी बेटी सिमरन की शादी 14 जून 2020 को कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला निवासी जावेद पुत्र लियाकत अली के साथ की थी। शादी में पांच लाख रुपये भी खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के द्वारा सिमरन को अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की डिमांड करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोग उसे भूखा-प्यासा रखने लगे। आरोप है कि 18 जुलाई की रात को ससुराल वालों ने सिमरन के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर में आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसकी जानकारी ससुराल वालों ने सिमरन के पिता सलीम को दी, जिसके बाद सलीम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि यहां पर उन्हें सिमरन से मिलने नहीं दिया गया। सलीम ने 19 जुलाई को अपनी बेटी की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पति जावीद, ससुर लियाकत अली, जेठ जाकिर, देवर पप्पू और आबिद के खिलाफ धारा 498, 323, 307, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया। 28 जुलाई की दोपहर को सिमरन की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराकर शव अपने साथ सादाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed