फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In counting of votes, the instructions of the commission should be followed 100%

हाथरस : मतगणना में आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत हो पालन

Tue, 08 Mar 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In counting of votes, the instructions of the commission should be followed 100%
मतगणना को लेकर बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आरओ/एआरओ के साथ बैठक की। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय से पूर्ण कराने और मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि संत फ्रांसिंस इंटर कॉलेज में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। बैलेट पेपर गणना के दौरान प्रत्येक विधानसभावार प्रत्येक प्रत्याशी का केवल एक एजेंट ही नियुक्त किया जाएगा। डाटा फीडिंग करने से पूर्व डाटा का मिलान अवश्य कर लें, जिससे कि त्रृटि की कोई संभावना न रहें।
विज्ञापन

सभी आरओ/एआरओ नियमित रूप से समस्त टेबलों का भ्रमण करते हुए बिना किसी दबाव के शांति एवं ईमानदारी पूर्वक मतगणना कराने के लिए कहा। स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम को लाने के लिए आवश्यकतानुसार कार्मिकों को तैनात करते हुए तथा उनके सुपरविजन के लिए एक सुपरवाइजर नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, अस्त्र-शस्त्र, पानी की बोतल, सैनिटाइजर, माचिस या अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed