फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In any case, alcohol should not be consumed in public places.

हाथरस : सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए मदिरा का सेवन

Fri, 11 Jun 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In any case, alcohol should not be consumed in public places.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम रमेश रंजन ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने आबकारी अधिकारी को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान चलाकर मदिरा की दुकानों व ढाबों की जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा के सेवन किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए।
बैठक में डीएम ने कहा कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई करें। उन्होंने अभिहित अधिकारी को अवैध रूप से संचालित होटल, रेस्टोरेंट, किराना की दुकानों, डेरी यूनिटों, मिठाई की दुकानों, खाद्य पदार्थ निर्माण इकाइयों एवं अन्य व विविध खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल सील करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ प्रवर्तन व एआरटीओ प्रशासनिक को जनपद में बाहर से आने वाले ट्रक व छोटी गाड़ियों को लगातार चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से ड्राइवरों की निरंतर जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed