फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Illegal parking on the footpath, the roads getting smaller for walking

हाथरस : फुटपाथ पर बनीं अवैध पार्किंग, चलने-फिरने के लिए छोटी पड़ने लगीं सड़कें

Sun, 08 May 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Illegal parking on the footpath, the roads getting smaller for walking
हाथरस : आगरा रोड पर घास मंडी से बस स्टैंड तक फुटपाथ पर खडे़ वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आबादी के हिसाब से एक तो वैसे ही शहर की सड़कों की चौड़ाई कम है, रही-सही कसर फुटपाथों पर कब्जा करने वालों ने पूरी कर दी है। फुटपाथ पर वाहन खड़े कर अवैध पार्किंग बना दी गई हैं। इस कारण सड़कें चलने-फिरने के लिए छोटी पड़ने लगी हैं। लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा है। लोगों को सुबह से शाम तक जाम से जूझना पड़ रहा है। इससे नगर पालिका के अधिकारी बेसुध बने हुए हैं।
शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड की बात करें तो यहां सुबह से शाम तक फुटपाथ पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। वाहनों को आगे-पीछे करने की वजह से दिन में कई बार रास्तों पर जाम लगता है। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ता है। शहर के चामड़ गेट मार्ग पर भी अवैध कार पार्किंग आवागमन में रोड़ा अटका रही है। यहां फुटपाथ को टैक्सी संचालकों ने अपना अड्डा बना लिया है। इसके अलावा घास की मंडी, जलेसर रोड, अलीगढ़ रोड आदि स्थानों पर फुटपाथ पर वाहनों का जमावड़ा रहता है। इस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रशासन का सहयोग लेकर फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण को करवा रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लोग शहर के सुंदर बनाने में सहयोग करें। जिन लोगों ने कांप्लेक्स बना लिए हैं, वह पार्किंग की व्यवस्था करें। फुटपाथों को खाली छोड़ें, ताकि आमजन को गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस
शहर में सड़कों की चौड़ाई एक तो पहले से कम है। फुटपाथों पर फड़ लगाकर इनको और संकरा कर दिया जाता है। इस कारण सुबह से शाम तक बाजरों में जाम लगा रहता है। नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। फड़ लगाने वालों को स्थान देना चाहिए।
-राजीव चौधरी
शहर में बने फुटपाथ खाली नहीं रहते हैं। फुटपाथों पर कब्जों का बोलबाला है। इस कारण सुबह से शाम तक जाम के हालात रहते हैं। गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ता है। इस समस्या का नियोजित तरीके से समाधान तलाशना होगा।

-सुनील कुमार
शहर के घास मंडी और आगरा रोड आदि स्थानों पर सुबह से शाम तक वाहन खड़े रहते हैं। टैक्सी वालों ने यहां स्टैंड बना रखा है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। शहर के फुटपाथों को नगर पालिका प्रशासन खाली कराए, ताकि आमजन की राह आसान हो।
-आशू पंडित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed