फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If you want to defeat Corona, then you must get the vaccine

हाथरस : कोरोना को हराना है तो टीका जरूर लगवाना है

Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If you want to defeat Corona, then you must get the vaccine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यह बात सही है कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। तभी तो स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन समय-समय पर लोगों को इससे बचाव के लिए आगाह कर रहा है, ताकि यह महामारी फिर डरावना रूप न ले सके। इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव और ग्राम प्रधान लोगों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। संवाद
कोरोना रोधी टीका लगने के बाद भी हमें इससे सावधान रहने की जरूरत है। सभी से कहना है कि आप कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। अपने आसपास स्वच्छ वातावरण रखें। हमें दूसरों को भी इन सब बातों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सभी सुरक्षित रहें। हम और आप सुरक्षित होंगे तो हमारा समाज सुरक्षित होगा। सरकार की गाइड लाइन का सही से पालन करें। मास्क लगाएं। आवश्यकता होने पर ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाएं। बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
मैंने और मेरे परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोनारोधी टीका तो लगवा लिया है, फिर भी हम सभी सरकार द्वारा जारी कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हैं। हम सभी को पालन करना चाहिए, क्योंकि कोरोना से सावधानी ही सही बचाव है। कोरोना महामारी में काफी लोगों ने अपनों को खोया है, इसलिए मैं सभी से एक ही बात कहूंगा कि टीका लगने के बाद भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राधामाधव शर्मा, सचिव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन
अपनी ग्राम पंचायत के सभी वासियों से मैं एक ही बात कहता हूं कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए हमें सावधान रहने की जरूरत है। अपने आसपास स्वच्छ रखें। इसके अलावा संक्रामक रोगों को लेकर भी हमें सावधान रहने की जरूरत है, जिसमें सबसे पहले अपने शरीर व घर और फिर आसपास के इलाके में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। हम स्वच्छ रहेंगे तो कोई बीमारी हमें नहीं लगेगी। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की बात पर सभी को जोर देने की जरूरत है।
-अजय कुमार, ग्राम प्रधान नयावास
हमने अपने गांव के सभी महिला-पुरुष, युवा और किशोरों को कोरोना रोधी टीका लगवा दिया है। दूसरों को भी कोरोना का टीका लगवाए जाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि सभी कोरोना से सुरक्षित रह सकें। इसमें लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। टीका लगने के बाद भी हमें मास्क का प्रयोग और बार-बार हाथ धोने की आदत को बनाए रखना होगा। इन सभी बातों का हम और हमारे आसपास के लोग ध्यान रखेंगे तो हम और हमारा समाज कोरोना से सुरक्षित रह सकेगा। सभी को इन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

-गोपाल, ग्राम प्रधान लाड़पुर
ज्यादातर महिला-पुरुष, किशोर व बच्चों को कोरोनारोधी टीका लग चुका है। बच्चों का टीकाकरण चल रहा है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। टीका तो हमारी सुरक्षा के लिए ही लगाया जा रहा है। टीका लगने के बाद भी हमें कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना है। मास्क पहनना व बार-बार हाथ धोना बहुत जरूरी है। इसके अलावा ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही जाएं। इन नियमों का अगर पालन करते रहेंगे तो कोरोना से खुद व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे।
-राज सिसौदिया, ग्राम प्रधान भगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed